खटीमा के थारू जनजाति होलियारों के साथ जमकर थिरके विधायक खटीमा पुष्कर सिंह धामी, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- होली के पावन पर्व पर प्रदेश भर में होली के विभिन्न रंग जहाँ देखने को मिल रहे है।वही उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में प्रसिद्ध थारू जनजाति समाज के लोग होली के अवसर पर अपनी संस्कृति के खूबसूरत रंग बिखेर रहे है।खटीमा में आयोजित थारू जनजाति होली कार्यक्रम में उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी थारू जनजाति समाज के लोगो के साथ जमकर थिरके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना
थारू जनजाति होलियारों सँग नृत्य करते खटीमा विधायक पुष्कर धामी

विधायक धामी के साथ राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री राजपाल सिंह ने भी थारू होली में शिरकत कर नृत्य किया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने जहां इस दौरान थारू जनजाति के होलियारों के साथ उनके गीतों पर कदमताल कर जमकर नृत्य किया।साथ ही थारू जनजाति समाज सहित पूरे जनजाति समाज व होली पर्व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

होली पर आयोजित कार्यक्रम पर क्षेत्रीय विधायक पुष्कर धामी ने कहा कि खटीमा में थारू जनजाति समाज होली परंपरा को जिंदा रखा जा सका तभी हर त्योहारी होली पर्व की अपनी वर्षों पुरानी जनजाति थारू सनाज की होली परम्परा को जीवित रखे हुए है।थारू जनजाति अपने खूबसूरत गायन व नृत्य के साथ अपनी वर्षों पुरानी होली संस्क्रति को साथ लेकर चल रहे है।इसके लिए खटीमा का थारू जनजाति समाज साधुवाद का पात्र है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles