करन माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तो यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष,सीएम को हराने वाले भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बना कांग्रेस आलाकमान ने दिया ईनाम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- कांग्रेस ने आखिरकार उत्तराखंड में अपने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। तीनों ही पदों पर कुमाऊं के कांग्रेसी नेताओं को अर्जी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने 2022में विधानसभा चुनाव हार चुके करन माहरा का चयन किया हैं। करन रानीखेत से चुनाव हार गए थे। लेकिन अब पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: चैंबर्स ऑफ इंडिया के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ रंजीत मेहता ने शिक्षक उपाध्याय को किया सम्मानित,उत्कृष्ट कार्यों हेतु शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक उपाध्याय का किया सम्मान
युवा विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बना दिया कांग्रेस आलाकमान ने ईनाम

वही कुमाऊं के कद्दावर नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया हैं। जबकि खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हारने वाले युवा नेता भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष विधानसभा बनाया गया हैं।भुवन कापड़ी को सीएम को हराने का इनाम देते हुए पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर उनके कद को बड़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी के पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर खटीमा में भव्य गौरव सैनिक सम्मान समारोह हुआ आयोजित,खटीमा के मोहम्मदपुर भुडिया का नाम बदल सीएम ने शहीद राणा वीरेंद्र नगर किए जाने की करी घोषणा

वही गौरतलब है की 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकारने वाले गढ़वाल मंडल को कांग्रेस नेतृत्व ने भी नकारते हुए गडवाल के किसी भी कांग्रेस नेता को संगठन के अहम पद व नेता प्रतिपक्ष के पदों की जिम्मेदारी नही दी है। क्योंकि गढ़वाल मंडल से कांग्रेस को केवल तीन विधायक सभा सीटें ही जीतने को मिली है।कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष तीनो पदो पर कुमाऊं मंडल के नेताओ को जिम्मेदारी सौंप कुमाऊं को तरजीह देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड की टीम को किया रवाना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles