करन माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तो यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष,सीएम को हराने वाले भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बना कांग्रेस आलाकमान ने दिया ईनाम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- कांग्रेस ने आखिरकार उत्तराखंड में अपने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। तीनों ही पदों पर कुमाऊं के कांग्रेसी नेताओं को अर्जी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने 2022में विधानसभा चुनाव हार चुके करन माहरा का चयन किया हैं। करन रानीखेत से चुनाव हार गए थे। लेकिन अब पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार ने उत्तराखंड की साहित्यकार दया भट्ट "दया" को "राष्ट्र रत्न सम्मान-2025" से किया सम्मानित,सुप्रसिद्ध लेखिका दया को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
युवा विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बना दिया कांग्रेस आलाकमान ने ईनाम

वही कुमाऊं के कद्दावर नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया हैं। जबकि खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हारने वाले युवा नेता भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष विधानसभा बनाया गया हैं।भुवन कापड़ी को सीएम को हराने का इनाम देते हुए पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर उनके कद को बड़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का हुआ गठन, दीपा देवी बनी विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो ने दी बधाई

वही गौरतलब है की 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकारने वाले गढ़वाल मंडल को कांग्रेस नेतृत्व ने भी नकारते हुए गडवाल के किसी भी कांग्रेस नेता को संगठन के अहम पद व नेता प्रतिपक्ष के पदों की जिम्मेदारी नही दी है। क्योंकि गढ़वाल मंडल से कांग्रेस को केवल तीन विधायक सभा सीटें ही जीतने को मिली है।कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष तीनो पदो पर कुमाऊं मंडल के नेताओ को जिम्मेदारी सौंप कुमाऊं को तरजीह देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद हुआ पहली बैठक का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ सामाजिक क्षेत्र में संगठन ने निर्धन असहाय बच्चो को शिक्षा का लिया संकल्प
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles