खटीमा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने महालक्ष्मी समूह की महिलाओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के जन्म दिन को हर्षो उल्लास के साथ मनाया

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्म पत्नी श्रीमती गीता धामी के जन्म दिन को सीएम के गृह क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़िया थारू बस्ती मे केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।इस अवसर पर गीता धामी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। निवर्तमान नमित सभासाद रेनू भण्डारी द्वार चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गीता धामी के जन्म दिवस पर उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा की प्रदेश की सरकार द्वार थारू समाज की जनजाति की महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, उन योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसके लिऐ भारतीए जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जागरूकता आभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीवन धामी,नगर महामंत्री बीजेपी मनोज वाधवा, भवानी भण्डारी, ललित बिष्ट, वर्षा राणा, मिथलेश राणा, मीना राणा, सुनीता राणा ,उषा राणा, छाया देवी, अस्मिता राणा, निरमा देवी बीना राणा ,राधा राणा दयावती राणा उपस्थित रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles