

खटीमा(उधम सिंह नगर) – खटीमा में प्रमुख सामाजिक संस्थाओं में शुमार तंजीम उल्मा ए अहले सुन्नत के द्वारा 1500 साला ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यों के आयोजन किए जा रहे है।इसी कड़ी में खटीमा की सरजमी में पहली बार इस्लाम समुदाय में सामूहिक विवाह आयोजन कराने का संस्था ने बीड़ा उठाया है।इस्लामिक सामाजिक संस्था के प्रमुख मौलाना इरफान उल हक कादरी साहब द्वारा स्थानीय मीडिया की जानकारी देते हुए बताया गया की खटीमा में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर तंजीम उल्मा ए अहले सुन्नत संस्था द्वारा पहली बार खटीमा में इस्लाम धर्म में सामूहिक निकाह आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में आठ निर्धन जोड़ो का निकाह 29 अक्टूबर को इस्लामिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया जायेगा।जिसमे सभी विवाह हेतु शिरकत कर रहे जोड़ो को 55 हजार के गृहस्थी हेतु सामान उपहार स्वरूप दिए जायेंगे।इसके अलावा हर जोड़े की तरह से सौ-सौ लोगो के दावतनामे का इंतजाम संस्था द्वारा किया जा रहा है।हालाकि संस्था द्वारा 15 निर्धन जोड़ो का निकाह उक्त आयोजन में किया जाना था लेकिन इस्लामिक धर्म में पहली बार सामुहिक आयोजन में 15 जोड़ो की सहमति ना होने पर संस्था ने पहले प्रयास में आठ निर्धन एवं बेसहारा कन्याओं के निकाह को इस आयोजन के माध्यम से संपन्न कराने का संकल्प लिया है।जिसे 29 अक्टूबर 2025 को स्थानीय आपा जी गोल्डन वेंकट हॉल में भव्य तरीके से आयोजित किया जायेगा।
इससे पहले संस्था ने गरीब निर्धन लोगो के लिए फ्री मेडिकल कैंप,गरीब परिवारों को साल भर का मुफ्त राशन के अलावा निर्धन बच्चो के पढ़ाई की व्यवस्था करने का सामाजिक कार्य कराया गया था।वही संस्था प्रमुख मौलाना इरफान उल हक कादरी साहब के द्वारा बताया गया समय-समय पर उक्त संस्था सामाजिक जरूरतों के हिसाब से समाज के अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अनवरत करती रहेगी।
संस्था के सामूहिक निकाह आयोजन हेतु की गई प्रेस वार्ता में मौलाना इरफान उल हक कादरी, अध्यक्ष,तंजीम उल्मा ए अहले सुन्नत, अनवार रजा,हाफिज सज्जाद जी सहित अन्य संस्था सदस्य मौजूद रहे।






