

खटीमा(उधम सिंह नगर)- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने गृह क्षेत्र खटीमा के संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट में पूर्वांचल सेवा समिति के द्वारा मनाए जाने वाले छठ महापर्व में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ घाट में पहुंचकर जहां डूबते हुए सूर्य को अर्ध दे छठ मैया की पूजा अर्चना की।वही पूर्वांचल समाज की वर्ती महिलाओ सहित छठ महोत्सव में पहुंचे सर्व समाज को लोक पर्व छठ की शुभकामनाएं दी।
सीएम धामी ने भगवान सूर्य एवं छठ मैया से इस लोक पर्व में सभी की सुख समृद्धि की कामना की।वही पूर्वांचल समाज के महापर्व छठ पर सैकड़ो की संख्या में वर्ती महिलाओ ने परिवार सहित छठ घाट में पहुंच डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया,साथ ही छठी मैया की पूजा अर्चना कर संतान प्राप्ति बच्चों व पति की दीर्घायु सुख समृद्धि कल्याण की कामना की।आस्था का यह महापर्व पूर्वांचल समाज की महिलाए 36 घंटे के निर्जला व्रत रख डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दे इस व्रत का समापन करती है।
खटीमा में संजय रेलवे पार्क,मेलाघाट 22पुल,नौसर, दिया सहित विभिन्न स्थानों में पूर्वांचल समाज द्वारा पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।वही खटीमा के नगर स्थित छठ महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी का पूर्वांचल सेवा समिति ने माल्यार्पण अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मीडिया से रूबरू हो कहा की छठ महापर्व सामाजिक समरसता का लोक महापर्व है। धार्मिक आस्था प्रकृति पर आधारित इस पर्व पर महिलाए बहने निर्जला व्रत रख इस पर्व को बेहद आस्था धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से मनाती है।सर्व समाज की प्रदेश भर में छठ महापर्व में सहभागिता रहती है।वह भगवान सूर्य एवं छठ मैया से सभी को सुख वैभव के साथ अपना आशीर्वाद देने की कामना करते है।इस अवसर पर पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्या में पूर्वांचल के कलाकारों ने अपने गीत संगीत से शमा बांध दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉक्टर महेंद्र प्रताप पांडे ‘नंद’ द्वारा किया गया।






