खटीमा नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रमेश रौतेला ने नगर युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का किया गठन,आप भी जाने किसी मिला युवा कांग्रेस संगठन में स्थान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष खटीमा रमेश रौतेला ने खटीमा नगर की अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। आज उन्होंने जहां खटीमा नगर की युवा कार्यकारिणी के गठन कर उसकी विज्ञप्ति को जारी किया है। खटीमा नगर युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में नगर के तमाम युवा चेहरों को संगठन में स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को अगले पड़ाव के लिए टीआरसी टनकपुर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 45 यात्रियों कों कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए हर हर महादेव के जयकारे के साथ किया गया विदा,यात्रियों में दिखा भारी उत्साह

वही नगर कांग्रेसी युवा अध्यक्ष रमेश रौतेला के अनुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के निर्देश पर उन्होंने खटीमा नगर की कांग्रेस युवा कार्यकारिणी का गठन कर लिस्ट जारी कर दी है। वही सभी सक्रिय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस नगर संगठन में स्थान दिया गया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कांडपाल,रोहित राणा,प्रयास सरकार, उवेश मलिक व संस्कार अग्रवाल को मनोनीत किया है

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत : टनकपुर पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था,केएमवीएन प्रबंधन,जिला प्रशासन व सी एम कैम्प कार्यालय के अधिकारियो ने किया यात्रियों का भव्य स्वागत अभिनन्दन,पांच साल बाद उत्तराखंड से हुआ है मानसरोवर यात्रा का आगाज

साथ ही अगर महामंत्री नगर युवा कांग्रेस के नए चेहरों की बात की जाए तो नगर अध्यक्ष रौतेला द्वारा अंकित कुमार सिंह,अजहर हुसैन,हीरा गिरी,एड रमन दीप सिंह व सूरज राणा को स्थान दिया।वहीं 10 युवा कांग्रेसी नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर गौरव अग्रवाल व शोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मोहित पाटनी को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में बलविंदर की फिर हुई सह. गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी,उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि भी हुए निर्विरोध निर्वाचित

युवा कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित होने पर सभी युवा कांग्रेस के नियुक्त पदाधिकारियो को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटनागर ने शुभकामनाएं दी है।साथ ही आशा की है कि युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की नगर कार्यकारणी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles