खटीमा कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के साथ मनाई स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ,परिजनों को घर पहुँच किया सम्मानित
खटीमा(उत्तराखण्ड)- पूरा देश आज जहां स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। वही बात अगर सीमांत विधानसभा खटीमा की करें तो खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस को स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के साथ उनसे मिल कर उनके घरों में मनाया। इस अवसर पर खटीमा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के घरों में पहुंचकर जहां उनकी कुशलक्षेम पूछी वही उनके साथ देश की आजादी का जश्न मनाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी हिल व्यू कॉलोनी खटीमा निवासी हुजूर सिंह की धर्मपत्नी कुरी देवी, स्वत्रंत्रता सेनानी राम चंद निवासी पकडिया की धर्म पत्नी राम नंदा, स्वतंत्रता सेनानी शेर सिंह निवासी टिगरी की पत्नी देबुली देवी, स्वतंत्रता सेनानी विशन सिंह निवासी दरियानाथ की धर्मपत्नी रामा देवी व स्वतंत्रता सैनानी गुरीबख़्स सिंह निवासी डिग्री कॉलेज रोड की धर्मपत्नी सुरेंद्र कौर से उनके घरों में पहुँच मुलाकात की साथ ही उनकी कुशल क्षेम पूछी।वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ समय बिता देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को मनाया।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान देने व सदैव उनके परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।


कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज देश के स्वतंत्रता दिवस की 75 वी बर्षगाँठ को कांग्रेस द्वारा खटीमा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के साथ मिलकर उनके घरों पर मनाया गया है।साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की कुशल क्षेम में पूछी है।कांग्रेस ने उन परिवारों का आभार व्यक्त किया कि उनकी वजह से ही आज देश आजादी की 75 वी बर्षगाँठ मना रहा है।

इस अवसर पर भूत पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका,कांग्रेसी कार्यकर्ता नासिर खान,राशिद अंसारी,हयाद सिंह ज्याला,हरीश रौतेला,राज किशोर सक्सेना,नवीन जोशी, पंकज टम्टा,नरेंद्र आर्या व आनंद सामंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

