चम्पावत उप चुनाव हेतु कांग्रेस के बाद भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी,भाजपा के 40तो कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार

Advertisement

देहरादून(उत्तराखंड)- चंपावत उप चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य से 40 वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिये पहुचेंगे।
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन स्तर पर कार्यक्रम भी तय किये जाएँगे। वहीं बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची एक दिन पहले जारी की है। तो भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा है।
Advertisement

अब देखना होगा कि चंपावत उप चुनाव की जंग में 31तारीख मतदान से पहले भाजपा व कांग्रेस अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने हेतु इन स्टार प्रचारकों की जारी सूची में से किस किस नेता को प्रचार हेतु चम्पावत की धरती पर उतार पाते है।

Advertisement
Advertisement
