बनबसा: चंपावत जिले के बनबसा पाटनी तिराहे में मैजिक टैक्सी वाहन अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर कर पलटा, दुर्घटना में छ यात्री हुए घायल,चार का टनकपुर उपजिला अस्पताल में चल रहा इलाज

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत)- चंपावत जिले के बनबसा इलाके में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना सामने आई है, उक्त सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, सड़क दुर्घटना उस वक्त हुई जब मैक्स टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर बनबसा पाटनी तिराहे में डिवाइडर से टकराकर कर सड़क पलट गया।सड़क दुर्घटना मैक्स वाहन में सवार छ लोग घायल हो गए।जिसमे चार घायलों का इलाज टनकपुर उप जिला अस्पताल में चल रहा है।जबकि दो अन्य घायलों को इलाज हेतु खटीमा ले जाया गया है।सड़क दुर्घटना के उपरांत मैक्स टैक्सी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोहियाहेड खटीमा में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय युवाओं से किया संवाद,युवाओं ने प्रदेश में। पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा आयोजन पर सीएम का जताया आभार

प्राप्त जानकारी अनुसार बनबसा में एक अनियंत्रित मैजिक टैक्सी वाहन डिवाइडर से टकरा कर पलट गया, जिसमे लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल हो गए, जिसमे से चार घायलों को टनकपुर के उपजिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनका उपचार किया जा रहा हैं। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही हैं। गुरूवार को टनकपुर से खटीमा जाने के दौरान एक मैजिक टैक्सी वाहन बनबसा के पाटनी तिराहे के नजदीक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। जिसमे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हों गए, गंभीर रूप से घायलो को खटीमा लें जाया गया और दो बच्चों सहित चार घायलों को टनकपुर लाया गया। जिनका उपचार जारी हैं। बताया जा रहा हैं वाहन पलटने के बाद चालक मौके से फरार हों गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद,इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

टनकपुर उपजिला चिकित्सालय के डॉ मोहम्मद उमर ने बताया 36 वर्षीय शांति देवी पत्नी केशव राम,
30 वर्षीय मीना देवी पत्नी किशन राम,
10 वर्षीय आयुष और
06 वर्षीय पियूष पुत्र किशन राम निवासी मनिहारगोठ टनकपुर जिला चम्पावत का उपचार किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया मीना देवी के अलावा सभी की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की करी कामना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles