मॉर्डन यूटोपियन सोसायटी ने चतुर्थ सीमांत साहित्य महोत्सव का खटीमा में किया आयोजन,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- सीमान्त खटीमा की मॉर्डन यूटोपियन सोसायटी संस्था द्वारा चतुर्थ सीमांत साहित्य महोत्सव का खटीमा के मन्त्रा क्लब सभागार में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉर्डन यूटोपियन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर जोशी, सचिव पूरन बिष्ट डॉ. अर्चना वर्मा एवं डॉ. अंजू भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement
Advertisement

चतुर्थ सीमान्त साहित्य महोत्सव कार्यक्रम को मंत्रा क्लब सभागार में तीन सत्रों भविष्य का वर्तमान, सानिध्य संवाद, साहित्य पर महामारी विषय पर आयोजित परिचर्चा के रूप में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में भविष्य का वर्तमान विषय पर प्रतूल जोशी, सौरभ जोशी, मोहित जोशी, रुद्रांश जोशी, अंकित ने प्रतिभाग किया।जबकि द्वितीय सत्र में सानिध्य संवाद पर आधारित था इसमें प्रख्यात पर्यावरणविद मनोहर सिंह मनराल से पत्रकार ओपी पांडेय ने संवाद किया। साहित्यकार गीतकार डॉ. मेघा भारती मेघल ने युवा संगीत मर्मज्ञ नक्षत्र पांडेय ने संवाद किया। कविता संग्रह दीवार पर पीपल के रचनाकार डॉ. चंद्रशेखर जोशी से डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने चर्चा की।

Advertisement

जबकि इस कार्यक्रम में सत्र के तीसरे चरण में साहित्य पर महामारी के घाव विषय पर चर्चा हुई। जिसमें संचालन डॉ सिद्धेश्वर सिह द्वारा किया गया। इस सत्र के पैनल में खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीन कोहली,डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. शशि जोशी ने प्रतिभाग कर अपने विचारों को कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं से साझा किया।
इस दौरान महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राग और फाग का कार्यक्रम हुआ जिसमें मेघा भारती, प्रोफेशर पंकज उप्रेती, एचसी सती, नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खूब रंग जमाया। संस्था के चतुर्थ सीमान्त साहित्य उत्सव में पहुँचने वाले अभी आगुंतकों का संस्था के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर जोशी व सचिव पूरन बिष्ट ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव पूरन बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

मॉर्डन यूटोपियन सोसायटी के इस कार्यक्रम में डॉ लता जोशी, डॉ. राज सक्सेना,डॉ सिद्धेश्वर सिंह, प्रशांत जोशी, नक्षत्र पांडेय, कमलेश अटवाल,कुसुम उपाध्याय,जीडी जोशी, कमलेश अटवाल, रवि पांडेय पपीहा, निर्मल नियोलिया, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीन कोहली,खड़क सिंह गेंडा,शरद सक्सेना, केदार सिंह रौतेला, मोहन बिष्ट, बीसी जोशी, प्रमोद सक्सेना, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. धीरज चंदोला, आशीष उपाध्याय, डॉ. अब्दुल राशिद खान, जगदीश चंद्र पांडेय,रेनू भंडारी,कैलाश पांडे आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,प्रदेश वासियों को दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *