चिपको आंदोलन की जन्मदात्री, पर्यावरण एवं पेड़ो की रक्षा के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने को तत्पर गौरा देवी की जयन्ती पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने उनका किया भावपूर्ण स्मरण,पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को किया फिर आत्मसात

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)– पर्यावरण एवं पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने को तत्पर गौरा देवी “चिपको आंदोलन” की जन्मदात्री उत्तराखंड की महान विभूति विश्व विख्यात पर्यावरणविद् परम् श्रद्धेय गौरा देवी की जयंती पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।

दीपा देवी अध्यक्ष मां पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति,टनकपुर(चंपावत)


संस्था अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा महान पर्यावरणविद गौरा देवी का जन्म 25 अक्टूबर 1925 को उत्तराखंड के चमोली जिले के लाता गांव में हुआ था। इन्हें चिपको आन्दोलन की जननी माना जाता है। उस वक़्त गाॅंव में काफी बड़े-बड़े पेड़ -पौधे थे जो कि पूरे क्षेत्र को घेरे हुए थे। इनकी शादी कम उम्र में मेहरबान सिंह के साथ कर दी थीं , जो कि नज़दीकी गांव रेणी के निवासी थे। शादी के 10 वर्ष उपरांत मेहरबान सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण गौरा देवी को अपने बच्चों का लालन पालन करने में काफी दिक्कतें आई थीं। कुछ समय बाद “गौरा देवी” महिला मण्डल की अध्यक्ष भी बनी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ,शारदा कॉरिडोर — आस्था, धरोहर और विकास का संगम” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अलाकांडा में चंडी प्रसाद भट्ट तथा गोविंद सिंह रावत नामक लोगों ने अभियान चलाते हुए सन् 1974 में 2400 देवदार वृक्षों को काटने के लिए चिन्हित किया गया था। लेकिन गौरा देवी ने इनका विरोध किया और पेड़ों की रक्षा करने का अभियान चलाया, इसी कारण गौरा देवी चिपको वूमन के नाम से जानी जाती है।
गौरा देवी ने एक साक्षात्कार में कहा जंगल हमारी माता का घर जैसा है यहां से हमें फल, फूल, सब्जियां मिलती, अगर यहां के पेड़ – पौधे काटोगे तो निश्चित ही प्रकृति का कहर बाढ़ बनकर टूटेगा । हालांकि गौरा देवी अपने जीवन काल में कभी विद्यालय नहीं जा सकी थीं। लेकिन वो पर्यावरण के लिए सदैव समर्पित रही। उन्हीने बताया चिपको वूमन के नाम से जाने वाली गौरा देवी का निधन 66 वर्ष की उम्र में 04जुलाई 1991 में हो गया था। लेकिन उन्होंने चिपको आंदोलन की जो अलख जगाई वो पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी; धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा शीर्षक पर विचार विमर्श का हुआ आयोजन,चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

उन्होंने कहा चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की जयंती पर हम उभे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर मां पूर्णागिरी संरक्षण समिति के सदस्यों ने चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी का भावपूर्ण स्मरण कर संस्था के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को एक बार फिर आत्मसात किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी; धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा शीर्षक पर विचार विमर्श का हुआ आयोजन,चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles