नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार व सभासदों ने हरेला पर्व पर नगर के विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षारोपण,आमजन को फलदार छायादार व औषधीय वृक्ष किये वितरित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चम्पावत)- हरेला पर्व के अवसर पर चम्पावत जिले के टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार व सभासदों ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

Advertisement

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं समस्त सभासदगण व पालिका स्टॉफ द्वारा नगर क्षेत्र के पार्क- गॉधी उद्यान, नगर पालिका कार्यालय, नेहरू पार्क, शास्त्री पार्क, अम्बेडकर पार्क, दीनदयाल पार्क, व वार्ड नं0 10 में नव निर्मित पार्क में औषधीय वृक्ष लगा कर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही हरेले के अवसर पर नगर की जनता को वृक्षारोपण हेतु भी औषधीय वृक्षों का वितरण पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। साथ ही नगर की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दी गयी।

Advertisement

नगर पालिका चेयरमैन विपिन कुमार ने इस अवसर पर नगर की जनता को प्रकृति के संरक्षण हेतु हरेला पर्व पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभासद हसीब अहमद वार्ड नं0 02, रईस अहमद वार्ड नं0 03, पूजा टम्टा, वार्ड नं0 05, तुलसी कुंवर वार्ड नं0 07, योगेश पाण्डेय वार्ड नं0 09, सविता विष्ट वार्ड नं० 11, पालिका स्टॉफ बसन्त राज चंद, विनोद बिष्ट, हरी दत्त पंत, शकुन सक्सेना, के०पी०एस० के अनुराग द्धिवेदी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *