नैनीताल लोकसभा कांग्रेस प्रत्यासी प्रकाश जोशी ने खटीमा में राज्य आंदोलन शहीदों को नमन कर भरी चुनाव अभियान की हुंकार,कार्यकर्ताओं से रूबरू हो खटीमा विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी प्रकाश जोशी ने शनिवार को खटीमा विधानसभा पहुंच राज्य आंदोलन शहीदों को नमन कर चुनाव प्रचार अभियान की हुंकार भरी।खटीमा विधानसभा में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रकाश जोशी स्थानीय कार्यकर्ताओं से जहां रूबरू हुए।
वही उन्होंने पूरे दमखम के साथ सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने की बात कही।इसके उपरांत प्रकाश जोशी ने पीलीभीत रोड पहुंच चुनाव कार्यालय का विधायक भुवन कापड़ी के साथ फीता काट शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़,नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा,पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक लोकसभा की जनता के मध्य उन्हे चुनाव लड़ने के अवसर को वो अपना सौभाग्य मानते है।इस चुनाव में वह बीजेपी सांसद अजय भट्ट की पांच सालो की विफलताओं के साथ जनता के बीच जाकर मजबूती से चुनाव लडेंगे। जबकि किच्छा के कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड ने कानून व्यवस्था की विफलता व चारो ओर फैले भ्रष्टाचार को ही नैनीताल लोकसभा में सबसे बड़े मुद्दे के रूप में जनता के सामने रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

वही खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने महंगाई,भ्रष्टाचार बेरोजगारी के मुद्दे व बीजेपी सरकार की विफलताओं के साथ चुनाव मैदान में मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुनाव जीतने का दम भरा।वही कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन नगर महामंत्री रवीश भटनागर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

इस अवसर में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राना, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पी सी सी सदस्य उमेश सिंह राठौर (बॉबी), जसविंदर सिंह, नरेश राना, राजू सोनकर, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस लीला चंद जी, जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर हिमांशु गावा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, नगर अध्यक्ष खटीमा कांग्रेस रवीश भटनागर, नगर महामंत्री पंकज टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, जनजाति प्रकोष्ठ लक्ष्मण राना, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सत्यप्रकाश राना, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेद सिंह रौतेला, दान सिंह राना, नासिर खान, राजकिशोर सक्सेना, गणेश मुडेला,कल्पना कन्याल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles