आजादी की 75वी वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद टनकपुर अध्यक्ष विपिन वर्मा ने किया गांधी मैदान में झंडारोहण,स्वतंत्रता दिवस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
विपिन कुमार वर्मा,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टनकपुर(चंपावत)

टनकपुर(उत्तराखंड)- पूरे देश में आज जहां आजादी की 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वही सीमांत नगर पालिका टनकपुर ने भी गांधी मैदान में भव्य रुप से 75 वे स्वतंत्र दिवस के आयोजन को मनाया। इस अवसर पर झंडारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

Advertisement
Advertisement

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष टनकपुर अध्यक्ष विपिन वर्मा ने गांधी मैदान टनकपुर में झंडारोहण कर टनकपुर क्षेत्र के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वही बोर्ड परीक्षाओं में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी प्रोत्साहित करने हेतु नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर आधा दर्जन कूड़ा कलेक्शन रिक्शा वाहनों को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया।

Advertisement

नगर पालिका टनकपुर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस आयोजन में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता,पूर्व सैनिकों,राज्य आंदोलनकारी,पत्रकारों,सभासदों,साहसी पुलिस कर्मियों,बोर्ड परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं,बाल वैज्ञानिक,पूर्व पालिका जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्य किया।साथ ही चेयरमैन नगर पालिका टनकपुर विपिन वर्मा ने हर उस प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की बात कही जो भी समाज में बेहतर कार्य कर अन्य लोगो के लिए प्रेरणा दायक व्यक्तित्व बन खूबसूरत उदाहरण पेश करते है।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास,

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन विपिन वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की पूरा देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उत्तराखंड में भी आजादी के इस पर्व को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। आजादी के महोत्सव आयोजन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं कि उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज का दिन निश्चित ही समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। नगर पालिका टनकपुर द्वारा भी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया गया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का भी कार्य आज के दिन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,प्रदेश वासियों को दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस आयोजन में तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या, नगर पालिका ईओ राहुल कुमार सिंह,जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा,वरिष्ट लिपिक बसंत राज चंद,वरिष्ट सहायक विनोद सिंह बिष्ट,हेमंत टंडन,कनिष्ठ सहायक अनुराधा यादव,हरी दत्त पंत,प्रिया बिष्ट,प्रमोद प्रकाश, सभासद नगर पालिका,योगेश पांडे,तुलसी कुंवर,कपिल उप्रेती,हसीब अहमद, रईस अहमद,हुमा अंसारी,कलावती कापड़ी,समाजसेवी धर्मानंद पांडे,निशा वर्मा,अमित वर्मा,पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी पांडे,पूर्व सैनिक प्रकाश पांडे,पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत,वरिष्ट समाजसेवी विनोद प्रकाश वर्मा,वरिष्ट भाजपा नेता सुभाष बगौली, पूरन मेहरा,भुवन पांडे,देवेंद्र यादव, हयाद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *