महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर एमएलए पुष्कर धामी ने हवन यज्ञ कर दीर्घायु की करी कामना

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उधम सिंह नगर)- महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा नगर के मंदिर में हवन यज्ञ कर उनके दीर्घायु की भगवान से कामना की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर विधायक पुष्कर धामी ने अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर खटीमा के रामलीला मैदान स्थित मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच हवन यज्ञ कर कोश्यारी जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर विधायक धामी ने कहा कि जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उनके राजनीतिक गुरु हैं। वही अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के चलते उन्हें प्रदेश को अपने मुख्यमंत्री काल में नई दिशा दिशा देने का काम किया था।

Advertisement

साथ ही उत्तराखंड के अंदर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में भी भगत सिंह कोश्यारी जी का अहम योगदान रहा है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते ही आज बीजेपी उच्च नेतृत्व द्वारा उनको महाराष्ट्र व गोवा राज्यों के राज्यपाल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिनका वह सफल निर्वहन भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

आज उनका जन्मदिन है इसलिए आज खटीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर नगर के मुख्य मंदिर पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया है ताकि उन्हें ईश्वर दीर्घायु प्रदान करते हुए उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।इस अवसर पर अमित कुमार पांडे,नंदन सिंह खड़ायत,रमेश जोशी, पावस गुप्ता,प्रमोद जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *