खटीमा: सीएम धामी के निर्देश पर खटीमा में आपदा पीड़ितों के तात्कालिक सहायता हेतु चल रहा महा अभियान,अभी तक प्रशासन ने 78 सौ परिवारों को तीन करोड़ नब्बे लाख तात्कालिक सहायता राशि की वितरित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 8 जुलाई 2024 को खटीमा क्षेत्र में आई आपदा के उपरांत स्वयं खटीमा आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर आपदा पीड़ितों को तात्कालिक सहायता दिए जाने के निर्देश उपरांत जहां दस करोड़ की राशि आपदा पीड़ितों के सहायार्थ जारी की थी। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत खटीमा तहसील प्रशासन लगातार आपदा पीड़ितों को तात्कालिक सहायता पहुंचाने के लिए महाअभियान चला रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे अपनी विधानसभा चम्पावत के दौरे पर,बनबसा में निर्माणाधीन लैंडपोर्ट निरीक्षण एवं शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास,कई विकास योजनाओ को भी लगाएंगे पंख

खटीमा में आपदा पीड़ितों के सहायार्थ चला जा रहे कार्यक्रम के बारे में खटीमा के उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की तहसील खटीमा क्षेत्र अंतर्गत13 जुलाई 2024 तक बाढ़ प्रभावित 1300+3000+3500 =7800 परिवारों को₹5000 प्रति प्रभावित परिवार के हिसाब से कुल तीन करोड़ नब्बे लाख रुपए दैविक आपदा के अंतर्गत तात्कालिक सहायता के रूप में राहत धनराशि का वितरण किया गया है।इस अवसर पर 2500 राशन कीटों का वितरण बाढ़ प्रभावित परिवार को किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा: चंपावत जिले के बनबसा पाटनी तिराहे में मैजिक टैक्सी वाहन अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर कर पलटा, दुर्घटना में छ यात्री हुए घायल,चार का टनकपुर उपजिला अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार आपदा राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए है। आपदा प्रभावितों को शीघ्र एवं तीव्र सहायता दिए जाने का अभियान तहसील क्षेत्र में जारी है।आपदा प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक जब तक सहायता नही पहुंच जारी प्रशासन की टीम का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोहियाहेड खटीमा में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय युवाओं से किया संवाद,युवाओं ने प्रदेश में। पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा आयोजन पर सीएम का जताया आभार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles