दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैम्प कार्यालय लोहिया हेड खटीमा पहुँचने पर छोलिया नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत,सीएम ने सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं,सीएम कैम्प कार्यालय पहुंची जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को सुना

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- दीपावली के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा पहुँचे। मुख्यमंत्री धामी के खटीमा पहुँचने पर छोलिया दल के द्वारा उत्तराखंड के पारम्परिक छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचकर क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निज आवास नगरा तराई एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में आमजनता से मुलाकात कर उनकी सुनी समस्याओं,पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए छ बायो मोबाइल शौचालयों को हरी झंडी दिखा चंपावत को किया रवाना।

इस अवसर पीआर सीएम ने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय पर जनता से जनसंवाद किया व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार किया गया व महिला स्वयं साहयता समूह द्वारा स्वनिर्मित दीये भेंट किये।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा,शारदा कॉरिडोर विकाश परियोजना के लिए लगभग 3300 करोड़ प्रस्तावित

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, निदेशक मंडी आरडी पालीवाल, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एएसपी मनोज कत्याल, एडीएम पंकज उपाध्याय दान सिंह राणा, कामिल खान, राजेश राणा, ईश्वर बंसल, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles