पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने लगाई खटीमा के मेलाघाट इलाके में चौपाल,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी कि शिरकत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- सीमांत खटीमा विधानसभा में जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के द्वारा गांव चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेलाघाट सिसैया इलाके में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना।इस अवसर पर स्थानीय लोगो को भुवन कापड़ी ने कांग्रेस की नीति रीती के बारे में बताया।साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी; धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा शीर्षक पर विचार विमर्श का हुआ आयोजन,चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने वरिष्ठ ग्रामीण जनों का शॉल उड़ाकर सम्मान भी किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चलचित्र देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।साथ ही पुष्प वर्षा कर उनको आगामी 2022विधानसभा में विजय होने का आशीर्वाद भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिपको आंदोलन की जन्मदात्री, पर्यावरण एवं पेड़ो की रक्षा के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने को तत्पर गौरा देवी की जयन्ती पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने उनका किया भावपूर्ण स्मरण,पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को किया फिर आत्मसात

कांग्रेस की इस चौपाल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर, दीपक प्रधान, राम सजीवन ,छोटे लाल यादव, सुधीर कुमार ,डॉ विनोद, रेखा देवी, कुंदन चड्ढा,कमान सिंह, मनोज कोहली, संजीव पासवान, रमेश रौतेला ,राहुल गौतम , बालदेव, राजवंशी ,संदीप ,अशोक कुमार ,योगेंद्र ,अनिरुद्ध आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; 1500 साला ईद मिलादुन्नबी के अवसर परखटीमा में पहली बार मुस्लिम समाज में सामूहिक निकाह का सामाजिक संस्था करेगी आयोजन,तंजीम उल्मा-ए- अहले सुन्नत संस्था आठ मुस्लिम गरीब जोड़ों के भव्य निकाह का करेगी आयोजन,29 अक्तूबर को खटीमा में होगा भव्य आयोजन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles