पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने लगाई खटीमा के मेलाघाट इलाके में चौपाल,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी कि शिरकत

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- सीमांत खटीमा विधानसभा में जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के द्वारा गांव चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेलाघाट सिसैया इलाके में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना।इस अवसर पर स्थानीय लोगो को भुवन कापड़ी ने कांग्रेस की नीति रीती के बारे में बताया।साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने वरिष्ठ ग्रामीण जनों का शॉल उड़ाकर सम्मान भी किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चलचित्र देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।साथ ही पुष्प वर्षा कर उनको आगामी 2022विधानसभा में विजय होने का आशीर्वाद भी दिया गया।

Advertisement

कांग्रेस की इस चौपाल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर, दीपक प्रधान, राम सजीवन ,छोटे लाल यादव, सुधीर कुमार ,डॉ विनोद, रेखा देवी, कुंदन चड्ढा,कमान सिंह, मनोज कोहली, संजीव पासवान, रमेश रौतेला ,राहुल गौतम , बालदेव, राजवंशी ,संदीप ,अशोक कुमार ,योगेंद्र ,अनिरुद्ध आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *