चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपचंद्र पाठक ने डॉक्टर व चिकित्सा कर्मियों का किया सम्मान,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चंपावत)- चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे के जन्म दिवस के अवसर पर आज टनकपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर के डॉक्टर्स व चिकित्सा कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फाटक नहीं कोविड-19 काल में बेहतरीन कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःखपरिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं,कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई का दिलाया भरोसा

हम आपको बता दें कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व जनपद चंपावत के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे के जन्मदिन को चंपावत जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपचंद चंद्र पाठक के नेतृत्व में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर मैं कार्यरत डॉक्टर हेल्थ वर्कर्स नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर जिला अध्यक्ष पाठक द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: प्रधान संघ अध्यक्ष पद पर दो अलग-अलग गुटो के बने प्रधान संघ अध्यक्ष,एक गुट ने बिलहरी प्रधान एड आशा बिष्ट को सौंपी कमान,दो दुसरे गुट ने सबौरा ग्राम प्रधान मंजीत सिंह राणा की अध्यक्ष पद पर की ताजपोशी

कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल के पूरे स्टाफ ने जिस सहजता के साथ कार्य किया है उसके लिए भी उन सभी का कोटि-कोटि आभार व धन्यवाद प्रकट किया। वही जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक द्वारा अस्पताल से भर्ती मरीजों के तीमारदारों को प्रोटीन पाउडर भेंट कर उनका भी हौसला बढ़ाने का काम किया। कोरोना संक्रमण काल मे समर्पित भाव से कार्य कर रहे चिकित्सा कर्मियों व समस्त स्टाफ पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति और वन विभाग शारदा रेंज ने संयुक्त रूप से पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प,छायादार और औषधीय पौधों का किया गया रोपण

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विद्या जुकरिया ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती हंसा जोशी ,भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव कुमार ,श्री मुनेश वाल्मीकि , सभासद नगर पालिका कपिल उप्रेती समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles