खटीमा पुलिस के मुकदमों पर आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर का पलटवार,आप कार्यकर्ताओ में मुकदमों के पीछे बीजेपी का हाथ,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में तीन दिन पहले आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में दर्जनों आप कार्यकर्ताओ ने कोतवाली गेट में पुलिस द्वारा टुकटुक और बाइक सवारों के कोविड-19 काल में चालान काटे जाने जाने के विरोध में प्रदर्शन करने पर खटीमा पुलिस द्वारा आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर सहित 50 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया था।जिस पर अब आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर सत्ता के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया है। साथ ही आम जनता के मुद्दे को आप द्वारा लगातार उठाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर,सीएम ने उन्नत खेती समृद्ध किसान कार्यक्रम में की शिरकत,किसानों ने गन्ना मूल्य वृद्धि पर सीएम का किया भव्य स्वागत अभिनंदन,किसानों ने गन्ना एवम तलवार सीएम को की भेंट

गौरतलब है कि कोरोना काल में टुकटुक और दो पहिया वाहन चालकों के चालान करने पर खटीमा कोतवाली गेट पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कलेर सहित लगभग 50 आप कार्यकर्ताओं पर सेवन क्रिमिनल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिस पर अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने आज पत्रकार वार्ता कर पुलिस द्वारा आप कार्यकर्ताओं पर मुकदमा करने को पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव की राजनीति करार दिया। वही पुलिस द्वारा आप कार्यकर्ताओं पर किए गए मुकदमों को पूरी तरह गलत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: दिल्ली में आयोजित उत्तरी भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का मनवाया लोहा,डायनेस्टी के छात्र अब कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान कोई भी नियम नहीं तोड़ा जिसके चलते पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं व उन पर गंभीर धाराओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। मुकदमे दर्ज करने के पीछे पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। वही उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह की पुलिस की दबाव की कार्यवाही से डरने वाले नही है। वक्त आने पर आप कार्यकर्ता आमजनता की समस्याओं के लिए सड़क जाम से लेकर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को तैयार है। लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमें की कार्यवाही का आप कार्यकर्ता पूर्ण विरोध करते है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: मुख्य सचिव ने किया बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का निरीक्षण,पर्यटन समृद्धि और विकास योजनाओं का जायजा , मुख्य सचिव ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

वही आप प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के दौरान अल्मोड़ा जोनल प्रभारी अनुज अग्रवाल, जिला प्रवक्ता अमन अरोड़ा,कामिल खान,सुनील कंडवाल,अरुण ऐरी, सीमा जोशी,हिना,गीता देवी,राहुल कश्यप,नवीन सिंह,राज खान,वाहिद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles