पिथौरागढ़: निर्माणाधीन रई झील को जल्द अस्तित्व में लाने हेतु जिलाधिकारी ने किया थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण,सिंचाई विभाग को झील निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पिथौरागढ़(उत्तराखंड)- पिथौरागढ़ की बहुप्रतीक्षित थरकोट झील को जल्द स्थिति में लाने हेतु जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थरकोट झील का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही झील के अंर्तगत होने वाले अन्य कार्यों को भी पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण करती जिलाधिकारी रीना जोशी

इस दौरान जिलाधिकारी को सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी ने अवगत कराया कि वर्तमान में झील के बांध स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है व झील के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसमे अप्रोच्द रोड हेतु पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।निरीक्षण में सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी, नीरज गिरी,ललित उप्रेती समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles