देहरादून(उत्तराखण्ड)-प्रदेश में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जहां आंदोलनरत है वही आज अपनी मांगों के संदर्भ मेंप्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की।प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम से वार्ता की। साथ ही संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा भी की गई।
वही सुबे के मुख्यमंत्री ने प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड की सभी मांगों को गम्भीरता से लेने का जहां संघ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया साथ ही सरकार द्वारा सकारात्मक सहयोग का भरोसा भी दिया। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री महोदय के सकारात्मक रुख को देखते हुए अपना आन्दोलन फिलहाल तत्काल वापस लेंगे।
इस दौरान सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में डाॅक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है।