![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0021-780x470.jpg)
खटीमा(उधम सिंह नगर)- जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा उपवन प्रभाग में एसडीओ संतोष पंत का अन्यत्र स्थानांतरण होने के बाद जिम कॉर्बेट रामनगर से स्थानांतरित होकर खटीमा पहुंची संचिता वर्मा ने गुरुवार को खटीमा वन विभाग एसडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं नवागंतुक एसडीओ संचिता वर्मा को वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/11/1001975198-17.jpg)
इस अवसर पर खटीमा वन रेंज अधिकारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि आज नवागंतुक एसडीओ संचिता वर्मा द्वारा पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। वहीं जोशी ने कहा कि खटीमा एक वीआईपी जोन है इसलिए यहां की समस्याओं तथा जरूरतों के त्वरित समाधान हेतु नवागंतुक एसडीओ के साथ मिलकर वन अपराध रोकथाम व वन्य जीव संरक्षण हेतु तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/11/1001969899-20.jpg)
इस अवसर पर खटीमा वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी,वन दरोगा धन सिंह,सहित अन्य वन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/11/1001969895-17.jpg)
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/11/1001969897-20.jpg)
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-KITMCollege.jpeg)
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/07/Ad-ExtraCarePathlab.jpeg)