रामनगर; गाजियाबाद यूपी से आई बारात की बस खाई में गिरी,तीन की मौत, डेढ़ दर्जन हुए घायल

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रामनगर(उत्तराखंड)-गाजियाबाद से आई एक बारात की बस मरचूला के निकट खाई में गिरने से बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को रामनगर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से आनंदबल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा का विवाह मौलेखाल के नंदलाई प्लासी गांव की सुमन मैंदोलिया पुत्री देवेन्द्र मैंदोलिया के साथ होना था। जिसके लिए गाजियाबाद से बस व कार से बारात गुरुवार को ग्राम शंकरपुर मौलेखाल जिला पौड़ी गढ़वाल आयी हुई थी। विवाह समारोह सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह बारात को दुल्हन के साथ गांव से विदा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

बताया जा रहा है कि मरचूला के निकट एक स्थान पर बस चालक विनोद कुमार पुत्र आनंद प्रकाश निवासी गाजियाबाद को झपकी आने के कारण बस अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी। बस के खाई में गिरते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की खबर प्रशासन को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

हादसे में राकेश शर्मा पुत्र किशोर, दुल्हन की ताई सरिता पत्नी वासवानन्द, दूल्हे की बुआ सौदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय शर्मा, विक्की, प्रमोद, प्रकाश भारद्वाज, विनोद ध्यानी, रेणु ध्यानी, दर्शनी देवी, अमन, अंशुल, सुमन, आनंद, विजय, विनोद, प्रमोद पांथरी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *