रांची झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में टनकपुर के सचिन सिंह बोहरा ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल, सचिन आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (उत्तराखंड)-रांची झारखंड में आयोजित 9th इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता में टनकपुर के लाल ने अपना झंडा बुलंद किया है।चंपावत जिले के टनकपुर बोरा कोट निवासी सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर टनकपुर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

Advertisement
Advertisement

सचिन वर्तमान में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पूर्व सचिन राष्ट्रीय वॉक रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। सचिन को वॉक रेस में मिली उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक , जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, शिवराज कठायत, पूरन मेहरा, उर्मिला चंद, विद्या जुकरिया, गोविन्द सामन्त, बिपिन चन्द्र पाण्डेय, नवीन चौहान, संजय पाठक, भगत बोहरा, प्रहलाद सिंह बोहरा, प्रताप मेहरा, नारायण अधिकारी, पुष्कर बोहरा, कान्ति बल्लभ जोशी, प्रकाश सिंह घोटा, आदि ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *