दुखद खबर :मुख्यमंत्री धामी के पूर्व पीआरओ रहे नंदन सिंह बिष्ट का बीमारी के चलते हुए हुआ निधन,बिष्ट के निधन पर सीएम कार्यालय में शोक की लहर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय से दुखद खबर सामने आ रही है। कार्यालय में कोआर्डिनेटर के तौर पर तैनात नंदन सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई सालों से सहयोगी के रूप में जुड़े थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वर्तमान में उन्हें मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

नंदन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री कार्यालय में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार नंदन के ब्रेन में ट्यूमर था। ट्यूमर बिगड चुका था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत नाजुक एवम् चिंताजनक बनी हुई थी। हाल ही में सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर नंदन सिंह का हाल चाल जाना था।मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भर के प्रमुख लोगो ने बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles