दुखद खबर: नही रही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, दिल्ली में ब्रेन हेमरेज के चलते मृत्यु की सूचना,प्रदेश में शोक की लहर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नई दिल्ली- उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी दुखद खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष,
इंदिरा ह्रदयेश की दिल्ली में ब्रेन हेमरेज के चलते मौत की सूचना सामने आई है।नेता प्रतिपक्ष दिल्ली कांग्रेस आलाकमान के साथ आगामी चुनाव को लेकर हुई बैठक को लेकर दिल्ली प्रवास पर थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता चेक सीएम धामी को सौंपा

सूत्रों के हवाले से ब्रेन हेमरेज के कारण नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली है।इंदिरा हृदयेश के निधन से उत्तराखंड की राजनीति शोक की लहर दौड़ गई है।उत्तराखण्ड कांग्रेस परिवार को जहां इस दुखद खबर से बड़ा झटका लगा है।वही इंदिरा ह्रदयेश की विधानसभा हल्द्वानी में चारो तरफ इस खबर के बाद शोक फेल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,भूमि पूजन कार्यक्रम में आला भाजपा नेताओं ने सीएम के साथ की शिरकत

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बात की पुष्टि कर शोक व्यक्त किया है।साथ ही ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेता प्रतिपक्ष की मृत्यु पर शोक जताते हुए श्रधांजलि अर्पित की है।जबकि प्रदेश की राजनीतिक सख्सियो में शोक व्यक्त करने का क्रम जारी है।सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा,प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने भी इंदिरा ह्रदयेश की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर उत्तराखण्ड के लिए इसे बड़ी राजनीतिक छती बताया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *