वाटर कंजर्वशन एंड वाटर रिलेटेड टेक्नोलॉजी विषय पर इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर में वैज्ञानिक डॉ0 शैलेश खर्कवाल ने दिया व्याख्यान

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चम्पावत)- डॉ0 ऐ0पी0जे0अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर में वैज्ञानिक डॉ0 शैलेश खर्कवाल द्वारा वाटर कंजर्वशन एंड वाटर रिलेटेड टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्णागिरि तहसील के एस0 डी0 एम0 हिमांशु कफलटिया जी ने डॉ0 खर्कवाल का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया, जिसके बाद डॉ0 खर्कवाल ने विद्यार्थियों को उक्त विषय में एक एक कर जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

जिसके अंतर्गत उन्होंने छात्र-छात्राओं को वाटर ट्रीटमेंट एंड मैनेजमेंट विषय पर स्टार्टअप के अवसर बताए तथा जल चक्र और वर्षा जल संरक्षण की उपयोगिता भी समझायी। इसके बाद उन्होंने टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत उपयोग में लाये जाने वाले पानी के विश्लेषण का अध्ययन विद्यार्थियों के सम्मुख रख बताया कि टनकपुर क्षेत्र के आसपास के पानी को शुद्ध करने हेतु अडजोरपसन बेस्ड तकनीकी की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भारत व सिंगापुर में जल गुणवत्ता तथा इसके ट्रेटमेंट के स्तर का अंतर भी विद्यार्थियों को समझाया।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष उपाध्याय ने मौखिक प्रस्तुतीकरण में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खटीमा महाविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराया

डॉ0 शैलेश खर्कवाल ने नर्मदा नदी के संरक्षण हेतु एस्ट्रो मंत्र नामक स्टार्टअप की भी शुरुआत करी है जिसके अंतर्गत उन्होंने कार्य कर उस क्षेत्र में जल संकट के कारण हो रहे लोगों के पलायन को भी बचाया है। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के सिविल व मेकैनिकल इंजीनियरिंग के शिक्षकों के साथ जल संकट, संरक्षण व संवर्धन विषय पर चर्चा करी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के शिक्षक अलप महर ने किया तथा इस दौरान अम्बिकेश यादव, कनिका डोगरा, आकांक्षा चौधरी, नीतीश फुलेरा, राहुल क्षेत्री आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से टनकपुर के सरस मेले में पहुंचे "थल की बाजार" के लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने मेले की व्यवस्थाओ पर व्यक्त की नाराजगी
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *