खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा के वरिष्ट भाजपा नेता भुवन जोशी बने उधम सिंह नगर बीजेपी जिला कार्यकारणी में जिला मंत्री,समर्थको में खुशी की लहर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- खटीमा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर भारतीय जनता पार्टी कमल जिंदल के द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी के जिला भाजपा कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को अगले पड़ाव के लिए टीआरसी टनकपुर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 45 यात्रियों कों कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए हर हर महादेव के जयकारे के साथ किया गया विदा,यात्रियों में दिखा भारी उत्साह

हम आपको बता दें कि बीजेपी नेता भुवन जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी निवासी शिव कॉलोनी नौगवाठग्गू खटीमा,नानकमत्ता विधानसभा के निवासी है। वही पिछले दो दशकों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

भुवन जोशी के पूर्व में मिले दायित्व की बात की जाए वर्ष 2002 में भुवन जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह प्रमुख जहां रहे। वहीं 2004 में ब्लॉक उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा का दायित्व उन्होंने संभाला। जबकि 2006 में एक बार फिर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष भाजयुमो का दायित्व उनके पास रहा। वर्ष 2007 में एक बार फिर ब्लॉक अध्यक्ष भाजयुमो उनको बनाया गया।
इसके उपरांत वर्ष 2010 में भुवन जोशी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के दायित्व पर रहे। वहीं वर्ष 2013 में जिला मंत्री किसान मोर्चा उधम सिंह नगर बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का चंपावत जिले के टनकपुर से होगा आगाज,शनिवार को पहले कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को सीएम धामी दिखा सकते है हरी झंडी,कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रा शुभारंभ की तैयारियों में जुटा
भुवन जोशी नव नियुक्त जिला मंत्री ,जिला कार्यकारणी भाजपा उधम सिंह नगर।

वर्ष 2015 में भुवन जोशी भारतीय जनता पार्टी के झनकट मंडल महामंत्री मनोनित किए गए।वही वर्ष 2020 में जिला भाजपा कार्यकारणी उधम सिंह नगर में उन्हें जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को अगले पड़ाव के लिए टीआरसी टनकपुर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 45 यात्रियों कों कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए हर हर महादेव के जयकारे के साथ किया गया विदा,यात्रियों में दिखा भारी उत्साह

इसके साथ ही एक बार फिर भुवन जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा उन्हें जिला कार्यकारणी जिला मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है साथ ही भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्पण के साथ मजबूत किए जाने बात कही है। भुवन जोशी के पुन एक बार फिर जिला भाजपा कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनने पर खटीमा के वरिष्ट भाजपा नेता हिमाशु विष्ट,गोपाल बोरा,किशोर जोशी, विमला विष्ट,जीवन धामी,शिवराज बोरा,अनिल जोशी,अमित पाडे,हरीश जोशी,कमान जेठी,लक्ष्मण मनौला,ललित जोशी,भास्कर जोशी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles