हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर वन रेंज में प्रथम पक्षी गणना सर्वेे की हुई शुरूआत,शाह बिलाल, बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी गणना सहित दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी(उत्तराखंड)-हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर वन रेंज में प्रथम पक्षी गणना सर्वेे की वीरवार से शुरूआत हो गई है।हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज के स्वागत कक्ष में दीप चन्द्र आर्या, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त एवं बाबूलाल प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग की उपस्थिति में नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पांच फरवरी तक होने वाले पक्षी गणना सर्वे के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दीप चन्द्र आर्या, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त एवं बाबूलाल प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा समस्त प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया गया एवं प्रतिभागियों को पक्षी गणना सर्वे को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु अपनी शुभकामनाए भी दी गई। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त द्वारा पक्षी गणना सर्वे के दौरान वनकर्मियों तथा प्रतिभागियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियां के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को सर्वे के दौरान मानव वन्य जीव सहअस्तित्व तथा पक्षियों के मानव जीवन में महत्व के विषय में बताया गया। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में संचालित सतत् ईको.टूरिज्म के तहत पक्षी गणना सर्वे से प्राप्त जानकारी को डिजिटल प्रारूप में संकलित कर नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटकों को जागरूक किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम नें टनकपुर की नई बस्ती में अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में "पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी" का किया आयोजन, पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित तमाम जानकारियों को किया साझा

श्रीमती ममता चन्द, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर द्वारा निर्धारित नेचर ट्रेल एवं रेंज कर्मियों एवं नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य में पंजीकृत नेचर गाइड़ों को पक्षी गणना सर्वे में सक्रिय प्रतिभागिता, सहयोग, एवं जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया गया। पक्षी गणना सर्वे हेतु नन्धौर, जौलाशाल एवं शारदा रेंज में पक्षी गणना सर्वेे से सम्बन्धित समस्त तैयारियॉ पूर्ण कर ली गई हैं। अमित सांकल्य, संस्थापक ओरिएंेटल ट्रेल संस्था द्वारा पक्षी गणना सर्वे के प्रबन्धन, विधि तथा डाटा संग्रहण हेतु निर्धारित प्रारूप के प्रत्येक खंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा व रोजगार देगा KITM – केआईटीएम ने सिवा सर्वोत्तम सोसाइटी के साथ सुजिया महोलिया में एक दिवसीय रोजगार मेला व करियर काउंसलिंग का किया सफल आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित शाह बिलाल, बायोलॉजिस्ट पश्चिमी वृत्त, मिराज अनवर, डब्ल्यू0 डब्ल्यू0 एफ0 तथा विवेक रंजन डब्ल्यू डब्ल्यू आई0 द्वारा भी समस्त प्रतिभागियों के साथ वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण तथा पक्षी गणना सर्वे से सम्बन्धित अपने अनुभवों तथा अध्ययनों को साझा किया गया। दीपक चौसाली, नेचर गाईड द्वारा नन्धौर रेंज में संचालित गरूड़ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं वनाग्नि सुरक्षा हेतु रेंज स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय युवाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़ने तथा सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद,सीएम धामी ने होम स्टे संचालकों से किया संवाद

कार्यक्रम में सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर, पूरन चन्द्र जोशी, वनक्षेत्राधिकारी जौलाशाल, उप राजि पनीराम, श्री हरीश सिंह बरोलिया, मोहन चन्द्र लखेड़ा, वन दरोगा, सुरेश सिंह मेंहरा, प्रकाश सिंह राणा, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कुॅवर सिंह गौनिया, हरेन्द्रपाल सिंह, राकेश चन्द्र बहुगुणा, श्रीमती ज्योति जोशी, कु0 राबिया नाज, कु0 ललिता आर्या, कविता आर्या, वन वीट अधिकारी, यशपाल सिंह गौनिया, चन्द्रप्रकाश,अमित कुमार, मुकेश सिंह सम्मल एवं नेचर गाईड. दीपक चौसाली, विनोद चौसाली मुकेश परगॉई, रक्षित चौसाली, आनन्द तिवारी, प्रकाश पाण्ड़े आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles