देहरादून(उत्तराखण्ड)- प्रदेश का निजाम जब बदलता है तो अफसर शाही में भी बदलाव देखने को मिलते है।उत्तराखण्ड में भी 11 वें मुख्यमंत्री की पुष्कर सिंह धामी द्वारा शपथ लेते ही अफसर शाही की सबसे प्रमुख कुर्सी में बदलवा के संकेत मिलने लगे है।प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में केंद्र में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( nhai) के चेयरमेन सुखबीर सिंह संधू नए मुख्य सचिव बन सकते है।
आईएएस एस एस संधू 1988 बैच के जहाँ ias अफसर है।वही
सूत्रों की माने तो चेयरमेन nhai संधू आज ही रिलीव भी हो सकते है।वही हम आपको बता दे कि सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर के ias अफसर है।एस एस संधू जल्द ही सीएम पुष्कर धामी से भी मुलाकात कर सकते है।






