स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न,विश्वजीत सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष तो महामंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी की हुई ताजपोशी,सुरेंद्र गुप्ता बने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ, मुख्य चुनाव अधिकारी अजय ढोडियाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की,
विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव सुरेन्द्र कुमार गुप्ता तथा देवेंद्र जी ने किया जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया, इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया, जबकि महा मंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई,
प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वाल से सुनील थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के नाम सदन ने सर्वसम्मति जताई,

Advertisement
Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से बसंत निगम को सदन ने सर्वसम्मति से चुना गया, प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोका एडवोकेट को सर्वसम्मति से सदन ने चुना,
प्रदेश सचिव गढ़वाल से नरेश भट्ट
प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत प्रदेश सचिव कुमाऊँ से कंचन वर्मा, प्रदेश सचिव देहरादून से सुलोचना पयाल, तथा
कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री, संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल व सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढोडियाल को विशेष प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरी मेला क्षेत्र एक बार फिर हुआ सड़क हादसा, पूर्णागिरी मार्ग में चिलियागोल के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत,पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटना में 6ने गंवाई अपनी जान

स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड की कार्यकारिणी सदस्यों में प्रत्येक जनपद से वरिष्ठ पत्रकार चुने गए, जिसमे उत्तरकाशी से द्वारिका प्रसाद सेमवाल, टिहरी जनपद शशि भूषण भट्ट जी रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी रुद्रपुर से सुरेंद्र गुप्ता नैनीताल से योगेश शर्मा, देहरादून से बॉबी शर्मा बागेश्वर से रमेश पांडे कृषक हरिद्वार से सनक शर्मा अल्मोड़ा से अशोक पांडे चंपावत से विनय शर्मा चमोली से कांति भट्ट पौड़ी से गणेश कुकसाल चुने गए।
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर विश्वजीत नेगी ने समस्त पत्रकार जगत का आभार व्यक्त किया,

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के एक साल कार्यक्रम पूरे होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित,हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

महा मंत्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड देश का एकमात्र मंच है जिसमें पूरे प्रदेश से पत्रकार गण जुड़े हुए हैं एक अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन मजबूती से अस्तित्व में आ गया है।इधर आगामी दिनों में प्रेस क्लब की स्मारिका बनाये पर सहमति बनी जिसकी संपादकीय की जिम्मेदारी विशेष सचिव वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री जी को सौंपी गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *