नशे के खिलाफ बनबसा थाना पुलिस का सख्त अभियान जारी, पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक संग दो युवकों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
बनबसा पुलिस ने दो स्मैक तस्कर 7ग्राम स्मैक संग किए गिरफ्तार

बनबसा(चम्पावत)- बनबसा थाना पुलिस को जहां देश के टॉप थ्री थानों में गृह मंत्रालय भारत सरकार के सर्वे में शुमार किया गया है। वही बड़ी सफलता के बाद एक बार फिर नशे के खिलाफ बनबसा पुलिस ने कड़ी चोट की है।

Advertisement
Advertisement

बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में बनबसा पुलिस ने दो युवकों को 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

उक्त मामले की जानकारी देते हुए टनकपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनबसा थाना पुलिस ने दो युवकों को 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनो आरोपी युवकों में अमन कुरेशी पुत्र स्वर्गीय रफीक अहमद निवासी वार्ड नंबर 3 बनबसा व दीपक कुमार उर्फ मांकड़ पुत्र स्वर्गीय राकेश लाल निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बनबसा निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष उपाध्याय ने मौखिक प्रस्तुतीकरण में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खटीमा महाविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराया

दोनों युवक पूर्व में भी शराब तस्करी, मारपीट व अन्य अनैतिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

सीओ वर्मा ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है। स्मैक के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, उप निरीक्षक अरविंद कुमार व हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राणा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *