टनकपुर: अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष,विभागीय अधिकारियो व विभिन्न संगठनों ने दी बधाई,जोशी कद्दावर कर्मचारी नेता के रूप में प्रदेश में रखते है पहचान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)- नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे के द्वारा की गयी। उन्होंने कहा कि बीपी जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को अत्यधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; जनपद चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध फिर बड़ी कार्यवाही,SOG टीम द्वारा वेगनार कार के अंदर से कुल 49 पेटी अवैध शराब की बरामद,बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख

जोशी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष तपन गडकोटी, जिला मंत्री अशोक सिंह, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री रमेश सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, रीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह सौन, आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित,1454 विद्यार्थियों को उपाधि की गई प्रदान

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश जोशी ने कहा कर्मचारियों के साथ- साथ जनता हित सर्वोपरि हैं, जिसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौपा हैं उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। कर्मचारियों के उत्पीड़न कों किसी भी दशा मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हम आपको बता दे की भूपेंद्र प्रकाश जोशी प्रदेश में एक कद्दावर कर्मचारी नेता के रूप में पहचान रखते है।उनके राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles