टनकपुर: सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थाई गैरसैंड राजधानी की मांग की लेकर सीएम धामी की विधानसभा चंपावत से भरी हुंकार।टनकपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम से जल्द स्थाई गैरसैंड राजधानी बनाए जाने की करी मांग

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड) – सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को सीएम पुष्कर धामी की विधानसभा चंपावत के टनकपुर तहसील परिसर में स्थाई गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी आकाश जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जल्द से जल्द प्रदेश की स्थाई गैरसैंड राजधानी बनाए जाने की मांग की। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा की करोड़ों रुपए गैरसैंड स्थाई राजधानी के नाम पर खपा दिए गए हैं लेकिन आज तक पहाड़ के लोगों का पहाड़ में स्थाई राजधानी का सपना साकार नहीं हो पाया।पहाड़ का विकास,पलायन का दर्द,बेहतर शिक्षा,रोजगार आदि तमाम मुद्दे गैरसैंड स्थानी राजधानी ना होने से आज भी जस के रस है।उत्तराखंड का युवा लगातार नशे की गर्त में जाता जा रहा है।सरकारी सेवा के लोग हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर तक ही सेवा देने के लिए जुगाड लगा जमे हुए है लेकिन पहाड़ के विकास का सपना राज्य निर्माण के लिए 42 शहादत देने के बावजूद भी अधूरा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

उत्तराखंड के सुराज सेवा दल ने सीएम धामी की विधानसभा में सांकेतिक धरना कर गैरसैंड राजधानी की मांग को उठाया है।सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चंपावत जिले के टनकपुर तहसील गेट पर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम टनकपुर को ज्ञापन सौंप उत्तराखंड सरकार से जल्द गैरसैंड राजधानी बनाए जाने की मांग की।इस अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने मीडिया से रूबरू हो कहा की पृथक राज्य की मांग की लेकर चले आंदोलन में 42 शहादत हुई,उत्तराखंड वासियों को रामपुर तिराहा कांड,खटीमा गोलीकांड मसूरी गोलीकांड सहित तमाम यातनाएं झेलनी पड़ी।लेकिन इस सबके बावजूद उत्तराखंड राज्य तो मिल गया लेकिन आज तक गैरसैंड स्थाई राजधानी का सपना साकार नहीं हो पाया।प्रदेश में स्थाई गैरसैंड राजधानी ना मिलने से पलायन रोजगार ,शिक्षा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए उत्तराखंडी आज भी तरस रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण,सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

युवा लगातार नशे की गर्त में जाता जा रहा है।इसलिए उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास,स्थाई गैरसैंड राजधानी के सपने को पूर्ण करने हेतु सुराज सेवा दल उत्तराखंड ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के टनकपुर तहसील में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर गैरसैंड राजधानी की प्रदेश सरकार से मांग की है।ताकि जिस उत्तराखंड प्रदेश की मांग पहाड़ में राजधानी बना पहाड़ के विकास को लेकर की गई थी वह पूर्ण हो सके उत्तराखंड का विकास केवल हरिद्वार उधम सिंह नगर देहरादून के तराई इलाको तक सिमट कर ना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा

इस अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, विशाल शर्मा कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, अमित चौहान कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष, दीपक जोशी,, आर पी सिंह, एन जी ओ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, शशि सिंह, विष्णु दत्त उपाध्याय,कीर्ति दुमका महिला जिला अध्यक्ष नैनीताल,बलबीर सिंह, राजेश्वरी जोशी, नवीन जोशी,अनिल पांडे,कमल , प्रशांत सनवाल,योगेश, पियूष,विनय शंकर जोशी,अंबा दत्त भट्ट, रमेश जोशी, हर सिंह, जगदीश चंद्र मनाली, राकेश जोशी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles