टनकपुर: उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार गौरव शर्मा अध्यक्ष,अंजू पाल बनी महामंत्री

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारणी का विस्तार बुधवार को संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। टनकपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में हुई मासिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

Advertisement
Advertisement

संगठन की नई कार्यकारिणी में गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है,हरिओम सिंह को उपाध्यक्ष,अंजू पाल को महामंत्री,अनिता देवी को संगठन मंत्री एवं नीलम सिंह को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मुख्य सलाहकार पद पर टनकपुर डिपो के रिटायरमेंट परिचालक सत्य प्रकाश गोस्वामी को पूर्व की भांति नियुक्त किया गया है।

संगठन का संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पूर्व की भांति फिर से बनाया गया है। संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी ने सभी नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी एवं संरक्षक गंगा गिरी गिरी गोस्वामी ने एक दूसरे का फूल मालाओं से हार्दिक अभिनंदन एवं अभिवादन किया।इस अवसर पर गंगा गिरी ने कहा कि में उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को उनका हक अपने जीते जी हर हाल में दिलवा कर ही दम लूंगा।जब तक रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को उत्तराखंड सरकार अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति नहीं दे देती तब तक हमारे संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी ने कहा जैसे मेरे घर के बच्चे हैं वैसे ही यह सब मृतक आश्रित मेरे घर के बच्चे जैसे ही हैं, में आज संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार में एक प्रण लेता हूं कि उत्तराखंड सरकार जब तक उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में समायोजित नहीं कर देती है,में हर पल हर समय उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहूंगा। जहां भी मेरे से बन पड़ेगा मेरा पूर्ण सहयोग रोडवेज के मृतक आश्रितों के साथ सदैव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

संगठन विस्तार की नई कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मिलकर उनके समक्ष उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या को रखने के बारे में विचार विमर्श किया गया। आपको बता दे की संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी एवं मुख्य सलाहकार सत्यप्रकाश गोस्वामी का सभी पदाधिकारियों से यह भी कहना है,कि उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में समायोजित किए जाने के विषय पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से टनकपुर के सरस मेले में पहुंचे "थल की बाजार" के लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने मेले की व्यवस्थाओ पर व्यक्त की नाराजगी

इसके साथ ही संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी ने कहा की जो मृतक आश्रित एजेंसी की भर्ती के खातिर संगठन का साथ छोड़ कर गए हैं उन्हें वापस संगठन में आना चाहिए क्योंकि परिवहन निगम उन मृतक आश्रितों के साथ ठगी करने पर लगा हुआ है और संगठन को तोड़ने का काम कर रहा है जिसका उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन घोर निंदा करता है। परिवहन निगम की इसी चालाकी के कारण हमे संगठन का पुनः विस्तार करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *