भाजपाइयों ने हर्षोउल्लास से मनाया सीएम त्रिवेंद्र का जन्मदिन,कही हुआ हवन यज्ञ तो कही कटा केक,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन को हर्षोउल्लास के साथ मनाया।बीजेपी के जिला महामंत्री के नेतृत्व में जहां हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई तो वही नगर भाजपा कार्यकारणी ने केक काटकर व निर्धनों को कम्बलों का वितरण कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जल्दी कोरोना मुक्त होने की भी ईश्वर से कामना की।

Advertisement
Advertisement

खटीमा के रामलीला मैदान में स्थित मंदिर प्रांगड़ में भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर के महामंत्री हिमांशु बिष्ट व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा सीएम के जन्मदिन पर हवन यज्ञ का आयोजन किया।इस अवसर पर हवन यज्ञ कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के दीर्घायु व अति शीघ्र स्वस्थ्य होने की भगवान से कामना की।इस अवसर पर टीवीएस उधम सिंह नगर अध्यक्ष गोपाल बोरा,भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी,पूर्व प्रदेश भाजयुमो महामंत्री गणेश ठकुराठी, बीजेपी झनकट मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, नामित सभासद खटीमा नगर पालिका नीरज रस्तोगी,सचिन अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

जबकि खटीमा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में बीजेपी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 60 वें जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जहां मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटकर आपस में सबको केक खिलाया, साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया। वही कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गरीब और असहाय लोगों को गर्म कंबलो का वितरण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज खटीमा नगर कार्यकारिणी के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के साथ वे जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना किया साथ ही गरीबों को कंबल बांटने के साथ ही मुख्यमंत्री के जल्दी कोरोना मुक्त होने की कामना की है।इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष सतीश गोयल,रोशन लाल ग्रोवर,विनोद जोशी,पंडित भानु प्रकाश,गम्भीर सिंह धामी,ललित मोहन जोशी,पावस गुप्ता,गोविंद सिंह आदि दजनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *