टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार सभासदों एवं कर्मचारियों ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की 135वी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- टनकपुर नगर पालिका में शनिवार को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी / प्रधानमंत्री संयुक्त प्रदेश/ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/ गृहमंत्री भारत सरकार का 135 वाँ जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नगर पालिका के अध्यक्ष विपिन कुमार एवं सभासद एवं कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी से मार्गदर्शन किया प्राप्त

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया।साथ ही उनके देश को दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगो ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बजा फाइनल डंका,प्रत्यासी चुनाव चिन्ह मिलने के उपरांत दिखे उत्साह से लबरेज

इस अवसर पर पालिका सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, श्रीमती पूजा टम्टा, योगेश पाण्डेय, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चन्द, वरिष्ठ सहायक विनोद चन्द्र विष्ट, कनिष्ठ सहा. श्रीमती अनुराधा यादव, टै० क० अर्जुन सिंह, प्रिया बिष्ट, हरी दत्त पंत, शकुन सक्सेना, मनोहर सिंह, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, के० पी० एस० इंचार्ज अनुराग द्विवेदी।
उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा आया सामने, मैक्स जीप अनियंत्रित हो नदी में गिरी,हादसे में आठ लोगो की मौत की सूचना,तीन अन्य घायल
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles