चंपावत: कांग्रेस द्वारा संगठन में जान फूंकने की चल रही कवायद,चंपावत जिले में संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की टटोली गई नब्ज,जिलाध्यक्ष हेतु बारह कार्यकर्ताओं दावे आए सामने

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चंपावत(उत्तराखंड) – देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस 2027 की जंग को लेकर अभी से कमर कस चुकी है।इसके लिए पूरे प्रदेश में संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस संगठन द्वारा कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है।जो संगठन मजबूरी हेतु इन जिलों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे है।साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने की कवायद भी की जा रही है।इसी कड़ी में चंपावत जिले में कांग्रेस आब्जर्वर संगीता बेनीवाल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने चंपावत जिले का दौरा पूर्ण कर मीडिया से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

मीडिया से रूबरू हुए हुए कांग्रेस ऑब्जर्वर संगीता बेनीवाल व डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस संगठन मजबूरी हेतु कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत उन्होंने पूरे जिले में एक सप्ताह का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूरी हेतु मुलाकात की है।उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में युवाओं का कांग्रेस में रुझान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद हेतु 12 युवा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है।जिनकी औसत आयु 30 से 40 के बीच है।सरकार को लोगो ने जनता में भारी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि जनता सत्ता धारी भाजपा की नीतियों से त्रस्त है।निश्चित ही 2027 में उत्तराखंड का जन मानस अब कांग्रेस को उम्मीदों के साथ देख रहा है।जिस तरह कांग्रेस की तरफ आमजन का रुझान है 2027 में कांग्रेस भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी इसी उद्देश्य को लेकर चंपावत सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मजबूरी हेतु संगठन काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles