शक्तिकेन्द्र सम्मेलन सप्ताह में सात बूथों की कार्यकारणी का हुआ सम्मेलन,सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता खूब सिंह विकल ने की शिरकत,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
[smartslider3 slider=”3″]

सितारगंज(उधम सिंह नगर)- शक्तिकेंद्र सम्मेलन सप्ताह के तहत पंडरी गौरीखेड़ा शक्तिकेंद्र में आने वाले सात बूथों की कार्यकारिणी का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के सहारे भारत को वैभवशाली राष्ट्र और समाज को समरस बनाना है। हमें गर्व है कि हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

सितारगंज के कृषि मंडी समिति सभागार में शक्तिकेंद्र सम्मेलन सप्ताह के तहत पंडरी गौरीखेड़ा शक्तिकेंद्र में आने वाले सात बूथों की कार्यकारिणी का सफल सम्मेलन हुआ। इस मौके पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि खूब सिंह ‘विकल’ ने सभी बूथों की कार्यकारिणी की उपस्थिति लेते हुए उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों पर करणीय कार्यों की बारीकियों से जानकारी दी। विकल ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। साथ ही भाजपा सैद्धान्तिक आधार, सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रवाद तथा अंत्योदय के आधार वाला संगठन है। यहां कार्यकर्ता अपनी क्षमता और योग्यता से आगे बढ़ता है, न की परिवारवाद के कारण। उन्होंने कहा कि बूथ पर बूथ जीता, चुनाव जीता की रणनीति अपनानी होगी।

Advertisement

वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकल ने कार्य कर्ताओं से आवाह्नन किया कि वे सरकार तथा जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करने के साथ ही पंचायत से पालियामेंट तक चुनाव जीतने के लिए शक्तिकेंद्रों को सशक्त बनाने का काम करें। सम्मेलन में बूथ 74 से 80 तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुये अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री तथा शक्तिकेंद्र संयोजक सुराज खान गुड्डू ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भरोसा दिलाया कि शक्तिकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ जीतेंगे। भाजपा प्रदेश मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने संगठन की जानकारी दी। इस मौके पर सदस्य गीता सक्सेना, शक्तिकेंद्र सह संयोजक ताहिर मलिक, पूर्व ग्राम प्रधान नूरअफशां, महामन्त्री आदेश चौहान, बूथ अध्यक्ष मो. अयूब, सौरभ सक्सेना, अफसर अली, शमशुल हसन, राजेंद्र सिहं राणा, मो. अहमद, असगर शाह, शकील, नन्हे, मिंटू, शानू, वार्ड मेंबर सबीना, समीम बेगम, हूर बानो, जाकरा, शबाना,युसुफ अंसारी, लाल बावू आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री आदेश चौहान ने किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *