मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से की भेंट,किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों की करी सराहना

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी, धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles