सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन,समाजवादी पार्टी में शोक की लहर,पीएम मोदी सहित देश के प्रमुख नेताओं ने जताया दुःख

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तर प्रदेश- समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक कहा जाता था।

Advertisement
Advertisement

82 साल के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल में मुलायम सिंह की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे। हालांकि हालत बिगड़ने के बाद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

जब से मुलायम सिंह यादव अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे।मुलायम सिंह यादव की मृत्यु की सूचना के बाद समाजवादी पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास,

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे. उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे. उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।फिलहाल नेता जी के नाम से पहचान रखने वाले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर देश के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त कर इसे बड़ी छती बताया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *