बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया आभार,13 अक्टूबर को आईएसबीटी में मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी का चरण स्पर्श कर किया था सम्मान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चकरपुर: सावन के पहले सोमवार को प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर शिवालय में जलाभिषेक की धूम,कावंडियों सहित दूर दूर से पहुंचे भक्तो ने किया शिव पूजन व जलाभिषेक,भोले नाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय

श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. श्री रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया। प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पुष्प वर्षा के बीच अगले पड़ाव हेतु रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्रा का तीसरा जत्था,टनकपुर नगर पालिका चेयरमैन विपिन वर्मा ने यात्रियों का स्वागत अभिनंदन कर उन्हे हरी झंडी दिखा अगले पड़ाव हेतु किया रवाना
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी से मार्गदर्शन किया प्राप्त
मुख्यमंत्री ने श्रीमती रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles