मार्शल आर्ट्स एकेडमी बनबसा में प्रशिक्षण ले रहे खटीमा निवासी भावना कन्याल और कमलेश जोशी का मिक्स मार्शल आर्ट MMA की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन,नेशनल चैंपियनशिप का मध्य प्रदेश में होगा आयोजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- मार्शल आर्ट एकेडमी बनबसा के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन मिक्स मार्शल आर्ट MMA राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में सम्मिलित होकर नेशनल चैंपियनशिप खेलने मध्य प्रदेश जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन निमित्त शहर में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मशहूर रेसलर दी ग्रेट खली व बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज उपस्थित रहेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय रावत ने कमलेश , भावना व उसके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की लगन व उनके कठोर परिश्रम से ही यह विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज
कमलेश जोशी मार्शल आर्ट खिलाड़ी

कोच विजय रावत ने कहा कि बच्चे निरंतर कठोर परिश्रम करते थे, साथ ही वह अपनी शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान देते थे। उसके निरंतर अभ्यास व मेहनत से ही उसे ये उपलब्धि प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज
भावना कन्याल मार्शल आर्ट खिलाड़ी

इस अवसर पर अभिषेक गोयल , नरेश मुरारी , शिव नारायण साहू , प्रेम सिंह रावत , प्रकाश गोस्वामी , महेश मुरारी , भरत भंडारी , हेमा जोशी , देवेंद्र कापड़ी , आदि ने शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में भी इस प्रकार की प्रतिभा से मन गदगद होता है।सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर उन्हें देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles