बनबसा: टनकपुर पॉवर स्टेशन में एनएचपीसी इम्पलाईज यूनियन की नई कार्यकारणी का हुआ गठन,किशन ज्याला अध्यक्ष तो मनोज कुमार शर्मा बने महामंत्री,सुभाष उपाध्याय की उपाध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत)- टनकपुर पावर स्टेशन में एनएचसी इंप्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी को लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पिछली कार्यकारिणी 2022 से 2024 की समयावधि समाप्त होने के उपरान्त यूनियन अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को जहां भंग कर दिया गया।वही नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव संपन्न कराए गए।

टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी पवित्रा कुलदीप एवं सहायक चुनाव अधिकारी राम अवतार शर्मा की देख रेख में चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए।

यह भी पढ़ें 👉  के.आई.टी.एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (KITM) के ऑडिटोरियम में एआई पत्रकारिता पर सेमिनार का हुआ आयोजन, मुख्य वक्ता रहे बनारस के वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत

निर्धारित चुनाव प्रक्रिया में एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन की नई कार्यकारणी हेतु
प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। अन्य कोई भी नामांकन प्राप्त न होने पर सभी पदाधिकारियों के उपर पुनः भरोसा करते हुए वर्ष 2025-2027 की कार्यकारिणी हेतु सभी प्रत्यासियों को निर्विरोध चुन लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में कुमाऊं राफ्टिंग कयाकिंग एसोसिएशन का हुआ गठन,दिनेश गुरुरानी बने अध्यक्ष तो मनोहर सिंह ऐरी को महासचिव की मिली जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए किशन ज्याला, उपाध्यक्ष पद हेतु सुभाष उपाध्याय, महामंत्री पद हेतु मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री पद हेतु महेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु कैलाश चन्द्र तिवारी, संगठन मंत्री पद हेतु संजीत कुमार, कार्यालय मंत्री पद हेतु भूपेन्द्र प्रसाद, प्रचार मंत्री पद हेतु भगवान दास को चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में कुमाऊं राफ्टिंग कयाकिंग एसोसिएशन का हुआ गठन,दिनेश गुरुरानी बने अध्यक्ष तो मनोहर सिंह ऐरी को महासचिव की मिली जिम्मेदारी

चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत चुनाव प्रभारी पवित्रा कुलदीप एवं सहायक चुनाव अधिकारी राम अवतार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद टनकपुर पावर स्टेशन के विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं पूर्व की भांति कर्मचारियों के हित में कार्य करने का भरोसा जताया।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles