दुःखद खबर:उत्तराखंड की कैंट विधानसभा से वरिष्ठम बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का हुआ स्वर्गवास,भाजपा परिवार में शोक की लहर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। देहरादून कैंट विधानसभा से पिछले चार दशकों से विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है।

हरबंस कपूर पिछले चार दशकों से देहरादून कैंट विधानसभा से चुनाव जीते हुए आ रहे थे। उत्तराखंड के साथ-साथ हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा के भी चार बार सदस्य रहे। वहीं भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि धाम के ठूलीगाढ़ क्षेत्र में एक महिला दुकानदार नें एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू,

विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जहां शोक संवेदना व्यक्त की है। वही भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों का भी उनके आवास पर पहुंचने का क्रम जारी है। फिलहाल वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन से भाजपा परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखीढांग के समीप कार अनियंत्रित हो खाई में गिरी,दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन अन्य हुए घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles