कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा जत्था पहुंचा टनकपुर, फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत,यात्रियों ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार का जताया आभार,पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मानसरोवर यात्रियों में शामिल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत) – उत्तराखंड में पांच साल बाद एक बार फिर शुरू हुई मानसरोवर यात्रा का दूसरा जत्था मंगलवार को चंपावत जिले टनकपुर टीआरसी पहुंचा।जिस जत्थे में देश भर से 48 यात्री मानसरोवर यात्रा हेतु टनकपुर पहुंचे।इस जत्थे में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल रही।कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा दूसरे जत्थे के यात्रियों के भव्य स्वागत के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए।वही यात्रियों ने बेहतरीन यात्रा सुविधाओ के लिए भारत सरकार सहित राज्य सरकार का आभार जताया।हम आपको बता दे की पहली बार हल्द्वानी काठगोदाम की जगह टनकपुर से शुरू हुई इस यात्रा के पहले जत्थे को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर पहुंच अगले पड़ाव के लिए रवाना किया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, राज्य में कृषि से सम्बधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष सहयोग का कृषि मंत्री से किया अनुरोध

तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार शाम को कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा जत्था टनकपुर टीआरसी पंहुचा। जहाँ कुमाऊं मंडल विकास निगम अधिकारीयों और माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति टीम द्वारा उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया, जिसके बाद यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ टीआरसी परिसर में एक पोंधा मां के नाम अभियान के तहत रोपित किया।साथ ही उन्होंने देवभूमि को प्लास्टिक मुक्त राज्य एवं स्वच्छ राज्य बनाने के लिए हर वर्ग को आगे आने का सन्देश दिया। इस दौरान कुमाऊँ विकास मंडल निगम की और से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमे कैलाश मानसरोवर यात्रियों के समक्ष बच्चों द्वारा कुमाउनी लोक गीतों एवं देश भक्ति गीतों पर सुन्दर प्रस्तुति दी गई.। जिस पर कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने तालियों के साथ बच्चों का जहां उत्साह वर्धन किया वही कुमाऊनी संस्कृति के पारंपरिक लोक गीतों में सभी कैलाश मानसरोवर रात्रि जमकर झूमे।इस अवसर पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ टी आर सी परिसर गूंज उठा।
मानसरोवर यात्रियों ने बेहतरीन यात्रा सुविधाओ के लिए केंद्र व उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, राज्य में कृषि से सम्बधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष सहयोग का कृषि मंत्री से किया अनुरोध

टनकपुर पहुंचें कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दूसरे दल में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 48 यात्रियों ने प्रतिभाग किया जिसमे 34 पुरुष 14 महिला यात्री ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के साक्षी बनेंगे, जिसमे बेस्ट बंगाल, राजस्थान, कर्नाटका, झारखण्ड, आन्द्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, असम, सहित गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल रहे। मानसरोवर यात्रियों के दूसरे जत्थे में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  अजब गजब: बनबसा भारत नेपाल सीमा पर लाखो की नगदी जेवरात हुए बरामद,लेकिन किस अदृश्य व्यक्ति से हुए बरामद इसका नही कोई सुराख, पढे अधूरी इस खबर के सच को सामने लाती हमारी बेबाक पड़ताल

कुमाऊं मंडल विकास निगम अतिथि गृह टनकपुर के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया की केएमवीएन की टीम ने यात्रियों के ठहराव, भोजन,स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रा मार्गदर्शन के समुचित व्यवस्था की गई, कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह अपनी अगली यात्रा जनपद चम्पावत, लोहाघाट,पिथौरागढ़ से गुंजी, नाभिडांग, लिपुलेख होते हुए कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगा, इस दौरान राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सहायता,ठहराव, वाहन सुविधा, जैसी अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles