नागा चोटी व दो अनाम चोटियों पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने ध्वज लहराकर रचा इतिहास

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

सुभाष बड़ोनी

उत्तरकाशी(उत्तराखण्ड)- साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के लिए जाना जाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने इस कोरोना काल मे एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निम की टीम ने संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एलपाइन स्टाइल में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी नेलांग घाटी में नागा चोटी सहित दो अनाम चोटियों का सफल आरोहण किया। निम ने यह कीर्तिमान 6 दिन रिकॉर्ड के भीतर पूरा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव,राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी,राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा - मुख्यमंत्री

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने फोन पर दी जानकारी में बताया कि इस कोरोनकाल मे निम ने विचार किया कि नेलांग घाटी की अनाम चोटियों का आरोहण एलपाइन स्टाईल में किया जाए। जिससे कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन न हो। साथ ही अब तक साहसिक पर्यटन से जुड़ने के लिए नेलांग घाटी को देश विदेश में एक नई पहचान मिल सके। एलपाइन स्टाइल में दो से चार पर्वतारोही अपना सामान स्वयं लेकर चोटी के आरोहण के लिए निकलते हैं। इस स्टाइल को अधिकांश विदेशी पर्वतारोही प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; जनपद चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध फिर बड़ी कार्यवाही,SOG टीम द्वारा वेगनार कार के अंदर से कुल 49 पेटी अवैध शराब की बरामद,बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख

कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों नायाब सूबेदार गिरीश नेगी, हवलदार अनिल कुमार के साथ नेलांग घाटी की तीन चोटियों नागा चोटी(4790 मीटर), सहित दो अनाम चोटी कू (5871 मीटर), और व (5616 मीटर) के आरोहण का अभियान शुरू किया। जिसे तीनों पर्वतारोहियों ने रिकॉर्ड 6 दिन के भीतर तीनों चोटियों का सफल आरोहण कर अभियान पूरा किया। गत वर्ष भी निम ने नेलांग घाटियों की अनाम चोटियों का आरोहण किया था।

यह भी पढ़ें 👉  लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles